CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माउंट एवरेस्ट को फतह करने निकली बस्तर की बेटी नैना धाकड़

माउंट एवरेस्ट को फतह करने निकली बस्तर की बेटी नैना धाकड़
Share

जगदलपुर | कुछ ही दिनों में बस्तर का परचम दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एवरेस्ट में लहराने वाला है। पर्वतारोहण के जरिए लगातार बस्तर का मान बढ़ाने वाली बस्तर की बेटी नैना धाकड़ एक बार फिर से माउण्ट एवरेस्ट में बस्तर का परचम लहराकर रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। नैना धाकड़ माउण्ट एवरेस्ट पहुंचने पर वह बस्तर की ऐसी पहली शख्सियत बन जाएंगी, जिसने यह कारनामा किया है।
मंगलवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने नैना सिंह धाकड़ को माउण्ट एवरेस्ट के लिए रवाना होने के पूर्व अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। एनएमडीसी के नगरनार इस्पात एवं लौह संयंत्र के अधिशाषी निदेशक श्री प्रशांत दास भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बस्तर जिला प्रशासन और एनएमडीसी के सहयोग से माउण्ट एवरेस्ट को फतह करने निकली नैना सिंह धाकड़ ने इस अवसर जिला प्रशासन और एनएमडीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका यह अभियान लगभग 60 दिनों का होगा।



Share

Leave a Reply