हो जाइये सावधान: क्योकि फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी...
रायपुर| आय दिन हो रहे मौसम में परिवर्तन के चलते किसानो को भारी नुकसान व् परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है| इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1-2 मार्च को प्रदेश में बारिश हो सकती है। हालांकि यह पूर्व की तरह बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं होगा। बावजूद इसके किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
पढ़े पूरी खबर-
बता दे की इस साल प्रदेश में बरसात के मौसम में अच्छी बारिश तो हुई ही, ठंड में में भी कई बार बरसात हो चुकी है। यही वजह है कि इस साल पारा काफी नीचे उतरा। लगातार हो रही बारिश का ही असर है कि फरवरी में जहां दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा पहुंचता था, वह तो अभी 32 डिग्री पर ही बना हुआ है। आकड़ों के मुताबिक 10 सालों में फरवरी सबसे कम गर्म रही। 15 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
गरज-चमक के साथ बारिश-
आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों का पारा गिरेगा। पेंड्रा व अंबिकापुर में अभी भी रात का तापमान 11 डिग्री के करीब बना हुआ है। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार- अभी हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। जब यह दक्षिण -पूर्वी होगी, तब तापमान में वृद्धि होनी शुरू होगी। तब तक ठंड की विदाई नहीं मानी जा सकती। लेकिन बारिश जरूर होगी।




