BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हो जाइये सावधान: अब सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई, पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी को जारी किया आदेश...

हो जाइये सावधान: अब सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई, पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी को जारी किया आदेश...
Share

महासमुंद। सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में ऐसे भवन स्वामियों को समझाइश दी जाएगी। समझाइश देने के बाद भी दोबारा ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में जितने भी भवन निर्माण हो रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के दौरान सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों को पहले समझाएं। समझाइश के बाद भी नहीं मानने वालों के सामाग्री की जब्त करें। 


दरअसल, पार्षद महेंद्र जैन ने गुरुवार को पालिकाध्यक्ष से मिलकर सड़क पर फैले निर्माण सामाग्रियों का मुद्दा उठाया। महेंद्र जैन ने कहा कि शहर के स्वच्छता अभियान की सूरत बिगाडऩे में मकान निर्माण प्रमुख कारण है। निर्माण करते समय तोड़े हुए मकान का मलबा सामने ही डंप कर दिया जाता है। साथ ही निर्माण में प्रयोग होने वाली सामाग्री भी सड़कों पर फैली रहती है। इसके चलते आसपास नालियां पट जाती है और सड़क पूरी तरह प्रभावित होता है। यही नहीं नालियों के ऊपर निर्माण सामाग्री रखे जाने से सफाई कार्य भी प्रभावित होता है।
 
खुले में कचरा फेंकने वालों पर लगाया जाए अर्थदंड-
पार्षद महेंद्र जैन ने कहा कि मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत रिक्शा एवं टिप्पर डोर टू डोर प्रतिदिन जाता है। इसके बावजूद नागरिकों द्वारा अपने घरों के कचरे को एक निश्चित स्थान पर डालकर स्वच्छता अभियान को धत्ता बताया जा रहा है। पार्षद ने पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर अर्थदंड का प्रावधान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर लगातार बढ़ रहा है। साथ ही जनसंख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन सफाई कर्मियों की संख्या उतनी ही है, जिसके भरोसे शहर को साफ सुथरा रख पाना असंभव है। 


Share

Leave a Reply