स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के 74 वे पावन महापर्व में मिशन संभव की पूरी टीम आज तेलीबांधा तालाब पर 25 होनहार छोटे-छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं जो आर्थिक परेशानी के कारण अपने हुनर को समाज में दिखा नहीं पाते इन बच्चों का संस्था द्वारा सम्मान एवं प्रोत्साहित किया गया | जो बड़े हो कर देश के लिये डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी या पुलिस सेवा करने की इच्छा दिखलाई है | इन बच्चों के सपनों को एक नई उड़ान देते हुए संस्था ने इन्हें मास्क, सेनेटाईजर, पेंसिल, कॉपी रबड़, टॉफी, बैलून को गिफ्ट हैंपर बना कर इन्हें वितरित किए |

संस्था के संस्थापक श्री संदीप धूपड़ जी जो निस्वार्थ समाज सेवा से जुड़े है और अपना जीवन देश के लिये समर्पित करते हुए समाज को स्वास्थ्य सुरक्षित, स्मार्ट जागरूक करते एक नई दिशा दिखा रहे हैं इन्ही के मार्गदर्शन पर मिशन संभव की पूरी टीम देश सेवा में लगी हुई है
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संजय आदिल जी ने बताया संस्था पिछले 8 वर्षों से ऐसे ही कई सामाजिक कार्य करती आ रही है और आज ही संस्था को exclusive world record जो कि 8वा वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में प्राप्त हुआ हैं जिसकी जानकारी चैयरमैन श्री संदीप धूपड़ जी ने अपने संबोधन कार्यक्रम के द्वारान दी | कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष संजय आदिले जी सहा अध्यक्ष मेघा तिवारी जी, सचिव श्री राधे श्याम जी , कोषा अध्यक्ष श्री देवाशीष जी , सह सचिव श्री जीतमल जी , मेंबर से जितेंद्र जैन जी अन्नू टंडन जी श्रीमती सुनीता चंसोरिया जी , भारती मिश्रा जी, श्री सुरेश अग्रवाल जी , मार्केटिंग हेड सरदार मनदीप सिंह जी executive मेंबर लक्ष्य टारगेट जी , जितेंद्र जैन, गोविंद तिवारी दीपक मोरयानी, production head पल्लवी जी, copywriter हिमानी जी , technical head Surendra Sharma ji, स्टूडियो इंचार्ज जितेंद्र देवांगन उपस्थित रहे




