चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें : कलेक्टर
उत्तर बस्तर कांकेर। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने के लिए जिले के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर और एसपी एम.आर. अहिरे की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें अब तक की गई कार्यवाही विस्तृत समीक्षा किया गया और चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए कुर्की की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। ताकि निवेशकों को राशि उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर चन्दन कुमार ने उपस्थित थाना प्रभारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि, कोविड-19 गाईड लाईन का पालन करते हुए नाईट कफ्र्यू शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है, जिसका पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार नहीं लगवाने और सहकारिता बैकों में किसानों को दी जाने वाली ऋण-खाद बीज के लिए भीड़ एकत्रित हो रही है, उसे नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारियों को ड्यूटी लगाने के लिए भी निर्देश दिए । कांकेर जिले में 51 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और 12 कंपनियों के खिलाफ 18 प्रकरण दर्ज़ किया गया है और 33 कंपनियों के खिलाफ राज्य के अन्य जिलों में अपराध दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अहिरे ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित थाना में दर्ज प्रकरणों पर कार्यवाही कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल सहित जिले के थाना प्रभारी उपस्थित थे।




