रिटायर्ड प्रोफेसर की पिटाई, बेटे बहु के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। रिटायर्ड प्रोफेसर ने बेटे व बहु के द्वारा गाली-गलोच कर मारपीट करने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे लाईन के आगे कोटा सरवस्तीनगर निवासी संपत्ति कुमार मिश्रा 84 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1995 में साईन्स कालेज रायपुर से रिटायर्ड हुआ है। पीडि़त 5 सितंबर को अपने कुत्ते को नहला रहा था तभी घर में आये व्यक्ति को देखकर कुत्ता भोकने लगा इस बात को लेकर बेटा मिश्रा एवं बहु सुप्रिया मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलोच कर मारपीट किया व घर में काम करने वाली नौकरानी 19 वर्ष को डराकर भगा दिया। पहले भी बेटा व बहु संपत्ती विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलोच व मारपीट कर चुके हैै। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




