CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि : नितिन नबीन

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि : नितिन नबीन
Share

 मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन की पूरी टीम को दी बधाई

रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरे संगठन और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन चुनाव कार्य‌शाला और निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर आहूत भाजपा की संभागवार बैठकों में मार्गदर्शन करने पहुंचे नवीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कायालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने कह कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के ने जिस अपेक्षा व विश्वास के साथ प्रदेश भाजपा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उसे अर्जित किया और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने और नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोड़ने का कार्य किया है है, जो स्वागत योग्य है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी तरह से इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश की टीम को बधाई दी है। नवीन ने कहा कि संगठन पर्व की अगली कड़ी के रूप में अब बूथ से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव प्रारंभ हुए हैं। बूथ कमेटियों के गठन के बाद अब मंडल, जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अब यह प्रक्रिया चल रही है और भाजपा ने जिस तरह संगठन-रचना को पहले भी खड़ा किया है, उसी तरह अब भी पूरी नई टीम संरचना में आए, उसी के मद्देनजर शनिवार को संगठन कार्यशाला रखी गई। इसी के साथ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत संभागवार रणनीति भी बनाई जा रही है। नवीन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम करते हुए लगभग एक वर्ष में जिस तरह केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार है, मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों पर तेजी से अमल किया है, वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हम मुख्यमंत्री साय और प्रदेश संगठन के नेतृत्व में निकाय और पंचायत चुनाव में भी शानदार सफलता अर्जित करेंगे।



Share

Leave a Reply