लोक सेवा केन्द्र में हितग्राही फीडबैक केन्द्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर। कलेक्टर डा. एस. भारतीदासन और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.गौरव कुमार सिंह ने आज राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का प्रति पुष्टि करने लोक सेवा केन्द्र के सी.जी. स्वान कक्ष में हितग्राही फीडबैक केन्द्र का शुभारंभ किया।
इस दौरान कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, खाद्य विभाग के हितग्राहियों से फोन पर बात कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विभागों में चल रही स्कीम के संबंध में हितग्राहियों से लिया गया फीडबैक संतोषजनक पाया गया। यह फीडबैक कार्यक्रम सप्ताह में तीन दिवस सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस केन्द्र से हितग्राहियों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किस तरह हितग्राहियों को मिल रहा हैं इस विषय में जानकारी ले सकेंगे।
लोक सेवा केन्द्र में हितग्राही फीडबैक केन्द्र शुभारंभ
— Raipur (@RaipurDist) December 15, 2020
कलेक्टर नेयोजनाओं के संबंध में हितग्राहियों से ली दूरभाष पर जानकारी pic.twitter.com/PvzrHxRB1W




