नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सावधान छत्तीसगढ़ में कोरोना का स्टेज 3 में दस्तक, अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

सावधान छत्तीसगढ़ में कोरोना का स्टेज 3 में दस्तक, अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (COVID-19) स्टेज 3 पर पहुंच गया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब रायपुर का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज का कोई दूसरे राज्य और विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं मिली. इसकी पुष्टि सीएमएचओ मीरा बघेल ने की है. राजधानी का तीसरा कोरोना पीड़ित व्यक्ति बड़े रामनगर का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है. 

जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल ने बताया कि रायपुर के तीसरे कोरोना पीड़ित मरीज की पुष्टि हो गई है. ये आम पब्लिक है, जिसका न तो राज्य से बाहर जाने का कोई हिस्ट्री है न ही विदेश यात्रा की. स्वास्थ्य विभाग के एडवाइजरी के मुताबिक मरीज को एम्स में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम बड़े रामनगर की सर्वे करने में जुट गई है.

क्या है स्टेज 3
कोरोना वायरस जब कम्यूनिटी यानी की समाज में फैलने लगे, तो उसे स्टेज 3 का नाम दिया गया है. यह तब होता है जब संक्रमित व्यक्ति घरों से बाहर निकलते हैं और दूसरे लोगों के संपर्क में आते है. जिसे लेकर सरकार चिंतित है. क्योंकि तब हालात बेकाबू होने लगेंगे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 6 हो गई है. जिसमें से रायपुर में 3, राजनांदगांव में 1, दुर्ग-भिलाई में 1 और बिलासपुर में 1 है. कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. इसलिए बेहतर यही होगा कि लोग अपने घरों से न निकलें. घर पर ही रहे, बेवजह सड़कों पर न घूमे. यदि सतर्कता नहीं बरती गई, तो आने वाले दिन भयावह हो सकते हैं. सभी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें.


Share

Leave a Reply