CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अपराधी रहें सावधान: एक्शन मोड पर है पुलिस, 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया स्कूल में चोरी के मामले का खुलासा

 अपराधी रहें सावधान: एक्शन मोड पर है पुलिस, 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया स्कूल में चोरी के मामले का खुलासा
Share

खरसिया। पुलिस ने 24 फरवरी को ग्राम पुरैना स्कूल से चोरी के मामले में रिपोर्ट के 48 घंटे के भीतर ही दो युवकों एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी की पूरी सम्पत्ति बरामद की है। चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी पीताम्बर पटेल द्वारा जांजगीर जिले से पुलिस डॉग मंगवाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, वहीं अपने सुपरविजन पर चोरी की सारी संपत्ति बरामद करवाई गई।

जानकारी के अनुसार 21-22 की दरम्यानी रात शा.पूर्व.मा.शाला पुरैना के स्मार्ट क्लास रूम के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों ने प्रोजेक्टर, सीपीयू, यूपीएस की-बोर्ड, माउस, यूएसबी पोर्ट आदि उपकरणों की चोरी कर ली थी। प्रधान पाठक द्वारा दिनांक 22.02.2021 को चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 105/2021 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। स्कूल से करीब सवा लाख रूपये के सामानों की चोरी की सूचना पर एसडीओपी पीताम्बर पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक एसआर साहू स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं विवेचना टीम एवं पुलिस डॉग द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

वहीं ग्राम चारपारा के युवकों पर चोरी का संदेह होने पर कमल दास एवं धनराज भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपचारी बालक के साथ मिलकर स्कूल से कम्युटर सेट, बैटरी आदि की चोरी करना कबूला। आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी गई मशरूका प्रोजेक्टर, 1 नग की बोर्ड, 1 नग माउस, 1 नग यूपीएस बैटरी, 1 नग सीपीयू , 2 नग स्पीकर साउंड बॉक्स, पेन ड्राइव , कीमत लगभग 1 लाख, 25 हजार रुपये बरामद किया गया। नकबजनी में शामिल आरोपी 1-कमल दास महंत 18 साल 6 माह निवासी ग्राम चारपारा, 2- धनराज भारद्वाज उम्र 18 साल 8 माह निवासी ग्राम चारपारा, 3- विधि उल्लंघनकारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया। एसडीओपी पीताम्बर पटेल, टीआई एसआर साहू, आरक्षक प्रदीप तिवारी, विशोप सिंह एवं किशोर राठौर की तत्परता से चोरी की पूरी सामाग्री बरामद कर घटना का पटाक्षेप कर दिया गया है।
 


Share

Leave a Reply