CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भारत बंद : नक्सलियों की किया भारत बंद का ऐलान, लगाए पोस्टर-बैनर

 भारत बंद : नक्सलियों की किया भारत बंद का ऐलान, लगाए पोस्टर-बैनर
Share

दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के चलाए जा रहे अभियान का नक्सलियों ने विरोध करते हुए आज भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं कल देर रात सुकमा के निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर नक्सलियों ने 26 अप्रैल सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं। जहां नक्सलियों ने बैनर लगाया है, वहां से सीआरपीएफ-195 बटालियन का कैंप महज 500 मीटर की दूरी पर है। नक्सलियों ने इन बैनर में भारतीय सेना की तैनाती का भी विरोध जताया है। बैनर-पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि वह इस अघोषित युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे। साथ ही दंडकारण्य में सेना की तैनाती का विरोध करें।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बारसूर पल्ली मार्ग पर सातधार के पास नक्सलियों ने कई जगह पोस्टर और बैनर लगाए हैं। मार्ग पर भारतीय सेना की ओर से जो होर्डिंग लगाई गई है, नक्सलियों ने उसी से बैनर को बांधा है। बैनर-पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि वह इस अघोषित युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे। साथ ही दंडकारण्य में सेना की तैनाती का विरोध करें। इन बैनर-पोस्टर को लगाने की जिम्मेदारी पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है।

चार दिन से लगातार उत्पात मचा रहे हैं नक्सली
भारत बंद की घोषणा से चार दिन पहले से ही नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। जवानों की हत्या के साथ ही कैंप पर हमला और सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाया है। यहां तक कि पैसेंजर ट्रेन को डिरेल कर यात्रियों की भी जान लेने का प्रयास किया है।

25 अप्रैल को सुकमा के नेशनल हाइवे पर रविवार की शाम अंधेरा होते ही नक्सलियों ने जमकर उत्पतात मचाया। एनएच 30 पर दरभागुड़ा और लेंड्रा के बीच हाईवा और ट्रेलर जैसी 7 गाड़ियों को आग लगा दी। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक ये घटना शाम 7 बजे के बाद हुई। इस घटना में ट्रक और ट्रेलर जैसे बड़े वाहर पूरी तरह जल गए। इन इलाकों में नक्सली रविवार को भारत बंद करने की धमकी पहले ही दे चुके थे।


Share

Leave a Reply