CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना की रोकथाम के लिए भूपेश बघेल ने जनता से की ये अपील

कोरोना की रोकथाम के लिए भूपेश बघेल ने जनता से की ये अपील
Share

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि टीका के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह प्रदेश में कोरोना की रोकथाम करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है। सभी जिलों में लोगों के टीकाकरण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी सामाजिक प्रमुखों, समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमजन को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। अनेक लोगों को टीके का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। साथ ही एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के कोमोरबिडीटी वालों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। 



Share

Leave a Reply