Bhupesh Cabinet Breaking : साल का आखिरी कैबिनेट शुक्रवार को, आरक्षण समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह इस साल की अंतिम कैबिनेट ( last cabinet) होगी।बैठक में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन के रुख और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ( yojana)का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है।
बैठक में धान खरीदी,( paddy purchase) उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा
मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली इस बैठक में धान खरीदी, उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा होगी। साथ की आरक्षण विधेयक को राजभवन में राेके जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार इस मामले में कोई नया फैसला ले सकती है।
विधानसभा( vidhansabha) का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से आहूत
प्रदेश में आरक्षण राेस्टर न होने से भर्ती, पदोन्नति और नई नियुक्ति को कैसे शुरू किया जाए, इस पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से आहूत है। सत्र के दौरान उपाध्यक्ष चयन को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।




