BIG BREAKING : भूपेश सरकार ने प्रदेश के निगम, मंडल और आयोग में बची हुई राजनीतिक नियुक्तियों पर लगाई मुहर, देखें सूची
रायपुर | छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने प्रदेश के निगम, मंडल और आयोग में बची हुई राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। राज्य के 16 निगम, मंडल और आयोग में सरकार ने नियुक्तियां की है।
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, इसके साथ 3 सदस्य, खड़ी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में 4 सदस्य, बीज विकास निगम का अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर सहित 3 सदस्य, शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष राम कुमार पटेल और 4 सदस्य, गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष मन्नालाल यादव सहित 4 सदस्य, वित्त आयोग का अध्यक्ष सर्जियस मिंज, युवा आयोग का अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित 2 सदस्य, राज्य महिला आयोग में 5 सदस्य, श्रम कल्याण मंडल में 7 सदस्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में 4 सदस्य, आरडीए में सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष सहित 5 सदस्य, योग आयोवा का अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित 4 सदस्य, तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष संदीप साहू, मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण का 2 विधायकों को उपाध्यक्ष सहित 4 विधायकों को सदस्य, भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल का अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल सहित 5 सदस्य और करोषि कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर सहित 13 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।




