बड़ी खबर : जगदलपुर (डिमरापाल) के मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर भूपेश सरकार ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा।
पढ़ें : LOCKDOWN BREAKING : इस देश में तीन दिन के लिए इस तारीख से लगेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की घोषणा
उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के नाम से स्वर्गीय बलिराम कश्यप का नाम हटाकर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन
कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इस संबंध में स्पष्ट किया है, कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं किया गया है तथा बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह कार्यवाही की गई है।




