CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत

 छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं हो रही है। इधर जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

गोताखोरों की टीम ने दो लड़कियों समेत दो लड़कों का शव बरामद किया है। एक ही गांव दो अलग-अलग घटनाओं में चार मासूमों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि बेलसोंगा गांव में घर के पास खेल रहे दो बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई।

दूसरी घटना बेलसोंगा गांव के डेम के पास हुआ है। डेम में नहाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा ​है कि सोमवार को चार बच्चे डेम में उतरे थे। वहीं आकशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। आज सुबह सुबह गोताखोरों ने डेम से दो और शव निकाले।

मौसम विभाग प्रदेश के सभी जिलों में आकाशी बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की थी। प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बस्तर कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों में बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा बताया था। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की है।


Share

Leave a Reply