CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: बोलेरो और बस में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 लोगो की मौत 4 गम्भीर रूप से हुए घायल

   छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: बोलेरो और बस में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 लोगो की मौत 4 गम्भीर रूप से हुए घायल
Share

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। बतरा के समीप केनापारा अंधामोड़ के पास सलका की ओर से सूरजपुर जा रही आनंद बस क्रमांक सीजी15/एबी/1055 और बोलेरो क्रमांक सीजी/29/0389 में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। बताया जा रहा है की बोलेरो में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 2 लोगों की गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई है, वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर इक्कठी भीड़ ने घटना की सूचना स्थानीय करंजी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को बोलेरो वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए विश्रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ बस और बोलेरो में आमने-सामने इतनी भयानक टक्कर हुई की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। वही बस के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फि लहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply