बड़ा हादसा: सड़क हादसे में बालाजी अस्पताल के 3 डॉक्टर घायल, 1 गंभीर
रायपुर: देर रात हुए सड़क हादसे में राजधानी के निजी अस्पताल के डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादस राजधानी के विधानसभा रोड स्थित सेमरिया के पास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा रोड सेमरिया स्थित शान्ति सरोवर के पास सड़क के किनारे कड़ी ट्रक से एक कार टकरा गई। कार में सवार श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष चौरसिया तथा उनके दो मित्र प्रांजल शर्मा और पराग झा घायल हो गए हैं। जिनमे न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष चौरसिया की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।




