CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के बेटे सहित 3 की मौत

बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में कांग्रेस विधायक के बेटे सहित 3 की मौत
Share

कोरबा, कोरबा में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत में मरवाही से कांग्रेस विधायक केके ध्रुव के बेटे प्रवीण ध्रुव सहित 3 लोगों की मौत हो गई। प्रवीण विद्युत विभाग में सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों के शव कार में ही फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकला। तीनों के शवों को अस्पताल में रखवाया गया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार ध्रुव अपने साथियों जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते के साथ बिंझरा गए थे। वहां से देर रात करीब 1.30 बजे सभी कार से बांगो लौट रहे थे। बरपाली के पास पहुंचे थे कि पेट्रोल पंप के सामने अंबिकापुर की ओर से आ रही रॉयल बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी नवीन देवांगन और बांगों पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 26-27 साल के बीच होगी। जानकारी मिलने पर मरवाही विधायक केके ध्रुव भी पहुंच गए हैं। 



Share

Leave a Reply