CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा: एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बड़ा हादसा:  एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Share

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार शाम को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो ड्राइवर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक युवती और 15 साल की बच्ची सहित एक ही परिवार की 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो से बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए निकली थीं। थाने से करीब 10 किमी दूर चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मतीबाई कश्यप (50) पत्नी स्व. कुंजू राम और सनी कश्यप (60) पत्नी स्व. रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।


युवती और बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान भानपुरी के चमिया गांव की रहने वाली जानकी कश्यप (15) पुत्री स्व. गोपीनाथ और सिवनी गांव की रहने वाली फूलमती मौर्य (22) पुत्री लक्ष्मण मौर्य ने दम तोड़ दिया। मतीबाई, सनी कश्यप और जानकी कश्यप एक ही परिवार के सदस्य थे।

ऑटो ड्राइवर समेत तीनों घायलों की हालत गंभीर
डॉक्टर्स ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों को लेकर जानकारी जुटा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Share

Leave a Reply