CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा: मेटाडोर की चपेट में आये बाइक सवार, फैक्ट्री मैनेजर की मौत

बड़ा हादसा: मेटाडोर की चपेट में आये बाइक सवार, फैक्ट्री मैनेजर की मौत
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है, गुरुवार सुबह मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। इंजीनियर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी प्रकाश गुप्ता जांजगीर-चांपा की प्रकाश इंडस्ट्रीज में मैनेजर थे। उनके साथ विनोबा नगर निवासी विभांश देवाकीर्ति इंजीनियर हैं। दोनों सुबह एक साथ ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। उनको सुबह करीब 6.45 बजे व्यापार विहार स्थित श्रीकांत वर्मा तिराहे पर मेटाडोर ने पीछे से चपेट में ले लिया।


हादसे में बाइक के पीछे बैठे प्रकाश गुप्ता मेटाडोर के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे विभांश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विभांश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर अपोलो अस्पताल ले जाया गया।


बिना देखे चालक ने मोड़ दिया लेफ्ट साइड
बताया जा रहा है कि मेटाडोर रायपुर से सामान लेकर आ रहा था। हादसे के समय मेटाडोर बीच सड़क पर चल था। वहीं, विभांश लेफ्ट साइड में गाड़ी चला रहे थे, तभी तिराहे पर मेटाडोर चालक ने बिना इंडीकेटर चालू किए लेफ्ट साइड में टर्न लिया। इसके चलते दोनों मेटाडोर की चपेट में आ गए।


हड़बड़ी में गलत साइड से कर रहे थे ओवरटेक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर श्रीकांत वर्मा मोड़ तरफ लेफ्ट साइड में टर्न ले रहा था। इस बीच बाइक सवार विभांश हड़बड़ी में थे। लेफ्ट साइड में किनारे चल रहे विभांश को यह पता नहीं चला कि मेटाडोर उसी दिशा में मुड़ने वाला है और वे मेटाडोर को ओवरटेक करने लगे, तभी मेटाडोर के मुड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।


रेलवे स्टेशन में बस में जाते हैं स्टाफ
प्रकाश इंडस्ट्रीज बिलासपुर से अपने अधिकारी-कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए स्टाफ बस चलाती है। बिलासपुर से चांपा जाने वाले स्टाफ अपने साधन से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। इसके बाद सभी बस में सवार होकर चांपा जाते हैं। प्रकाश व विभांश रोज एक ही बाइक में स्टेशन जाते थे। वे स्टेशन में बाइक खड़ी कर बस से जाते थे।



Share

Leave a Reply