CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस मध्यप्रदेश में पलटी, महिला का हाथ कटा, अन्य घायल

बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस मध्यप्रदेश में पलटी, महिला का हाथ कटा, अन्य घायल
Share

छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों के साथ अचानक बड़ा हादसा हुआ, यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों को जा रही बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला यात्री का हाथ कट गया, जबकि कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में हुआ है। मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा से तीर्थ यात्रियों को लेकर बस अमरकंटक और मैहर देवी दर्शन के लिए निकली थी। अमरकंटक में नर्मदा दर्शन के बाद बस मैहर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बैहार घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।


खराब सड़क के चलते हादसा होने की आशंका
बताया जा रहा है कि रीवा-अमरकंटक मार्ग 3 महीने से बाधित है। इसके चलते सभी सभी बसें व अन्य वाहन जैतहरी होते हुए राजेंद्रग्राम व अमरकंटक के लिए आवागमन करते हैं। इस सड़क की स्थिति काफी खराब है। अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण इस मार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क खराब होने के चलते आधा दर्जन से ज्यादा हादसे इस मार्ग पर हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।



Share

Leave a Reply