बड़ा हादसा : बाइक व पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक की हुई मौत, 1 गंभीर रूपसे घायल....
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा हाई स्कूल के पास मोटर साइकिल और छोटे हाथी पिकअप वाहन में आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवडोगर निवासी अमृत और वासुदेव दोनों बासनवाही से वापस अपने घर देवडोगर जा रहे थे, इसी दौरान दुधावा हाई स्कूल के पास दुधावा से बासनवाही की ओर जा रही छोटे हाथी वाहन के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई भिड़ंत में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बाइक चालक अमृत की मौत हो गई वही दूसरा युवक वासुदेव के पैर में गंभीर चोट आई है जिसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद छोटा हाथी चालक वाहन के साथ फरार हो गया है। पुलिस आरोपी वाहन और वाहन चालक की तलाश कर रही है।




