बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को रौंदा ,10 गायों की मौत
राजनांदगांव: डोंगरगढ़-पनियाजोब के बीच सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में ट्रक ने गायों को बुरी तरह रौंद दिया। घटना में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायल दो मवेशियों का पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हादसे की खबर के बाद बोरतलाव थाना प्रभारी अब्दुल समीर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अपरान्ह 11 बजे के आसपास एक चरवाहा मवेशियों के झुंड को लेकर सडक़ से गुजर रहा था।इसी बीच तेज गति में दौड़ती एक ट्रक ने मवेशियों को रौंद दिया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पतासाजी कर रही है। मवेशियों को कुचलने की खबर से आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।




