CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ा हादसा: कैम्प में सो रहे दो ठेका कर्मियों की ट्रेलर से दबकर मौत

बड़ा हादसा: कैम्प में सो रहे दो ठेका कर्मियों की ट्रेलर से दबकर मौत
Share

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैतमा में बीती रात लगभग 2.30 से 3 बजे डीबीएल कंपनी के कैम्प में सो रहे दो मजदूरों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी।


पुलिस के अनुसार 25-26 जून की दरम्यानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दिलीप बिल्डकॉन के दो मजदूर ग्राम कांजीपानी(पाली) निवासी प्रकाश (20) व रवि सिंह राजपूत(20) को कंपनी के ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।


इसके बाद दोनों मजदूरों के शव को पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोश में आ गए और सुबह पाली अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह केम्प पर धावा बोल दिया। उन्होंने केम्प के कई शेल्टर और दूसरे वाहनों के शीशे फोड़ दिए, जबकि दुर्घटनाकारित ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया।


इस घटना के बारे में पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि डीबीएल कंपनी में 25-26 जून की रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दो मजदूरो को ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई है। कंपनी के द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि के तौर पर 1-1 लाख रुपये दिया गया है। पाली पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। आरोपी ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।उसकी तलाश की जा रही हैं। बहरहाल चैतमा बेस कैंप के आसपास माहौल तनावपूर्ण हैं।

 



Share

Leave a Reply