रायपुर में जुआ सट्टा के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, नगदी रुपये एवं सट्टा-पट्टी तथा ताश पत्ती के साथ 12 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआ -सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी रुपये एवं सट्टा-पट्टी तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम रुपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलने की सुचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने प्रहलदवा तालाब के पास कुशालपुर में घेराबंदी कर राम बजाज 24 वर्ष एवं अन्य तीन जुआरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 7500 रुपये नगदी एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। तथा कोतवाली पुलिस ने नेहरु नगर बस्ती कालीबाड़ी में जुआ खेलने पाए जाने पर 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1680 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पुछने पर उन्होंने विवेक सोनी पिता अनुज सोनी उम्र 26 वर्ष लीली चौक पुरानी बस्ती ,सुनील टंडन पिता हरिशंकर टंडन उम्र 30 वर्ष थाना विधानसभा,सुभम साहू पिता राजू साहू उम्र 16 वर्ष संतोषी मंदिर के पास नेहरू नगर ,मुकेश गुप्ता पिता अरविन्द गुप्ता उम्र 28 वर्ष कालीबाडी नेहरू नगर ,राम कुमार गुप्ता पिता संतोष प्रसाद गुप्ता उम्र 36 वर्ष नेहरू चौक गुढियारी बताया है।
इसी तरह गुढिय़ारी जगन्नाथ चौक के पास देवा सिंदे को 21 वर्ष पिता अरुण सिंदे के कब्जे से सट्टा-पट्टी तथा नगदी 1750 रुपये जब्त की है। वहीं खमतराई पेप्सी गोदाम रांवा भाठा के पास सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर विकास सिंह 38 वर्ष पिता स्व.विजय सिंह के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी 1000 रुपये जब्त की है। तथा आर्यन सागर 31 वर्ष के कब्जे से 900 रुपये नगदी व सट्टा-पट्टी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।




