CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG में बड़ी कार्यवाही: एक करोड़ रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार

 CG में बड़ी कार्यवाही: एक करोड़ रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एसडीओपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद कर जबरदस्त सफलता हासिल की है।। जिस व्यक्ति से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) बताया जा रहा है। यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। और फिलहाल पुलिस इस बाबत गिरफ्तार व्यक्ति हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है। और यहीं से वह यहां सारा गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर दर्ज है। जिस गाड़ी से गांजा बरामद किया गया है उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर के पास तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे क्षेत्र में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बेरोकटोक गांजे की सप्लाई कर रहा है।


Share

Leave a Reply