नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

निगम जोन 4 की बड़ी कार्यवाई अम्बेडकर अस्पताल एवं डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल के सामने अभियान चलाकर दर्जनों ठेले गुमटियां हटाई

निगम जोन 4 की बड़ी कार्यवाई अम्बेडकर अस्पताल एवं डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल के सामने अभियान चलाकर दर्जनों ठेले गुमटियां हटाई
Share

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन एवं डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल प्रबंधन के अनुरोध पर नगर निगम जोन 4 नगर निवेष विभाग ने अभियान चलाकर डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं अम्बेडकर अस्पताल के सामने मार्ग घेर कर नाली के ऊपर व्यवसायरत ठेले गुमटियों को हटाने कडी कार्यवाही की। 


जोन 4 कमिष्नर चंदन शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन एवं डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल प्रबंधन के अनुरोध पर जोन 4 नगर निवेष की टीम ने अभियान चलाकर दोनो अस्पतालों के सामने मार्ग पर नाली के ऊपर कब्जा जमाकर व्यवसायरत ठेला गुमटी वालों को हटाने की कार्यवाही की। दोनो स्थानों से लगभग एक -एक दर्जन कुल लगभग दो दर्जन ठेला गुमटियां कब्जाधारियों को हटाया गया। पुलिस प्रषासन के बल की उपस्थिति में नगर निगम में जनहित में अभियान चलाया। हटाये गये ठेला गुमटी वालो में से 3 ने अपनी दुकानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर रखवाये थे। स्थल पर तत्काल एलपीजी सिलेण्डर जप्त करके 3 एलपीजी सिलेण्डर खाद्य विभाग को भेज दिये गये। ताकि नियमानुसार खाद्य विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा सके। लगभग 7 ठेला गुमटी वालो के तराजू भी कडाई के साथ जप्त कर लिये गये ताकि वे मुख्य मार्ग व नाली के ऊपर दोबारा व्यवसाय न चलाये। क्योंकि उससे अम्बेडकर अस्पताल परिसर की नाली में गंदगी व निकास में बाधा आ रही है एवं सफाई नहीं हो पा रही है। वहीं मरीजो व उनके परिजनों को असुविधा हो रही है और दोनो अस्पतालों में सडक पर यातायात बाधित रहता है। 

जोन 4 कमिष्नर ने बताया कि डीके सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के सामने कब्जाधारी ठेला गुमटी वालो को हटाकर उन्हें दोबारा सडक पर व नाली पर व्यवसाय न चलाने कडी हिदायत निगम अमले ने दी है। अन्यथा की स्थिति में उनके सामानो की जप्ती व जुर्माना की कार्यवाही करने निगम द्वारा अभियान व्यवस्था सुधारने हेतु आगे भी जारी रहेगा।  


Share

Leave a Reply