रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: लाखों रूपये के कोकीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। नशीले ड्रग्स के साथ 2 तस्करों को राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 27 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।
बता दे यह मामला राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। मामले को लेकर आईपीएस अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान रिंग रोड नंबर 2 हीरापुर इलाके के आर.डी.ए मोड़ के पास 2 युवक दविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को करीब 29 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।




