CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी कार्यवाई: अवैध रेत भंडारण के शिकायत के बाद पांच जगहों पर टीम की दबिश

 बड़ी कार्यवाई: अवैध रेत भंडारण के शिकायत के बाद पांच जगहों पर टीम की दबिश
Share

धमतरी। जिले में अवैध रेत भंडारण की शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार टीम गठित कर अलग-अलग स्थलों पर दबिश देकर अधिकारियों द्वारा शहर सहित आसपास के ग्रामों के विभिन्न स्थलों की सतत् जांच की जा रही है।
 

अनुविभागीय अधिकारी धमतरी मनीष मिश्रा ने बताया कि अवैध रेत के भंडारण के संबंधित मिली शिकायतों के सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की तीन टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि टीम के द्वारा आज पांच जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान सिहावा रोड स्थित महावीर राइस मिल में मौके की जांच की गई, जहां रेत का अवैध भंडारण होना नहीं पाया गया। इसी तरह ग्राम मुजगहन स्थित राज राजेश्वर राइस मिल में दबिश के दौरान टीम को रेत भंडारण नहीं मिला, अलबत्ता थोड़ी मात्रा में रेत के अंश पाए गए, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि संभवतः पूर्व में रेत भंडारण किया गया था। इसी तरह ग्राम सोरम स्थित मगेंद्र फ्लाई ऐश ब्रिक्स में 3752 घनमीटर रेत भंडारित मिला।
 
 
इस संबंध में पूछे जाने पर संचालक द्वारा रेत की कुछ मात्रा का ही पिट पास दिखाया गया, जो कि भंडारित रेत की मात्रा से मिलान नहीं होना पाया गया। टीम द्वारा इसे अवैध रेत भंडारण करार देते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई। एसडीएम धमतरी ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम सारंगपुरी में टीम ने अनुज्ञप्तिधारी स्थानीय रामसागरपारा निवासी शेख जफर द्वारा निर्धारित स्थल से भिन्न शासकीय भूमि पर रेत भंडारित किया जाना पाया।
 
 
वहीं भंडारण स्थल में तार फेंसिंग या ईंट की दीवार का घेरा व सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा नहीं पाई गई। इसी तरह टीम को ग्राम अमेठी में अज्ञात अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं किये जाने के अलावा सुरक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया। पूछताछ किए जाने पर गांव के सरपंच और कोटवार के संज्ञान में भण्डारणकर्ता की जानकारी नहीं होना बताया गया।
 

अवैध रेत भंडारण के स्थल निरीक्षण की कार्रवाई करने वाली तीनों टीम क्रमशः धमतरी तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार विनोद कुमार साहू तथा चंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी भी शामिल थे।


Share

Leave a Reply