CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी कार्रवाई: शराब दुकान के कर्मचारी ही अवैध रूप से बेच रहे थे शराब, आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी कार्रवाई: शराब दुकान के कर्मचारी ही अवैध रूप से बेच रहे थे शराब, आरोपी गिरफ्तार
Share

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ शनिवार को घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। घरघोड़ा टीआई अमित सिंह को मुखबीर से सूचना मिला कि शराब भट्टी पर कार्य करने वाले कुछ व्यक्ति शराब की अवैध रूप से आस-पास बिक्री करते हैं, वहीं आज भी दो लड़के बहिरकेला तरफ से एक स्कूटी वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर बहिरकेला कुरकुट नदी पुल में नाकाबंदी कर एक सफेद रंग के स्कूटी वाहन क्र. सीजी-13-एएफ-8163 को रोककर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम परमानंद पैंकरा पिता कमलसाय पैंकरा उम्र 24 वर्ष सा. केशला थाना लैलूंगा हा.मु. गोहरीडीपा घरघोड़ा और राजेन्द्र कुमार लहरे पिता तोषराम लहरे उम्र 25 वर्ष सा. वार्ड 04 घरघोड़ा का होना बताया। पूछताछ में दोनों घरघोड़ा शासकीय शराब भी में काम करना भी बताए। 

आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन की जा रही कुल 90 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल 16.200 लीटर कीमती 16,800 रूपए और एक स्कूटी वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 45/2021 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घरघोड़ा टी.आई. ने आरोपियों से मिली जानकारी पर अन्य स्थानों पर छापेमारी जा रही है।

अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज थाना प्रभारी डोंगरीपाली ने आरोपी हेम कुमार पटेल उम्र 57 वर्ष सकिन अकबरटोला थाना डोंगरीपाली के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है। आरोपी को अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया, आरोपी पर थाना डोंगरीपाली में अप क्रमांक 10/21 धारा 34(2),59 क आब. अधि. के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।
 


Share

Leave a Reply