CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING CG: वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली, बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

BIG BREAKING CG: वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली, बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में फिर से बाघ की खाल की तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात बाघ की खाल समेत 2 तस्करों को पकड़ा है। तस्करों से पूछताछ की जा रही है। मामला पखांजुर इलाके का है।


जानकारी के मुताबित, वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बाघ की खाल बेचने की फिराक में हैं। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शहरी इलाके को पार करेंगे। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम गुरुवार की सुबह से ही पूरे बॉर्डर और जंगल के रास्तों में पहरा देती रही। आधी रात को 2 संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम गज्जू नेताम और रतन पाइक बताया। उनके पास एक बाघ की खाल बरामद हुई है। DFO का कहना है कि बाजार में इस खाल की कीमत 5 लाख रुपए से भी ज्यादा है।


महाराष्ट्र के जंगल में शिकार करने की आशंका
पखांजुर से महाराष्ट्र का इलाका बेहद करीब है। महाराष्ट्र के जंगल में कई बाघ होने की पुष्टि भी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्करों ने महाराष्ट्र के जंगल में ही बाघ का शिकार किया होगा। फिर खाल निकाल कर उसे बेचने जा रहे थे। हालांकि, वन विभाग की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। तस्करी के इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। दोनों तस्कर खाल किसके पास लेकर जा रहे थे, इस संबंध में भी पता किया जा रहा है।


विभाग की टीम ने 2 लोगों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। तस्करों ने अब तक जितना बताया है उसमें यह लग रहा है कि दोनों ने महाराष्ट्र से बाघ का शिकार कर खाल लाए हैं। अभी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।



Share

Leave a Reply