BIG BREAKING CG: ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल, सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला पुलिस ने ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। आरोपियों में एक को बिहार और दूसरे को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गूगल में कंपनी के फर्जी कस्टमर केयर बनकर और नंबरों को बदलकर ठगी को अंजाम दिया करतेे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 नग मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आधार कार्ड और 39 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम को झारखंड और बिहार रवाना किया गया, जहां दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल, सिम कार्ड, आधार कार्ड और क्रडिट कार्ड के साथ 39 हजार रुपए नगद बरामद किया है। बताया जा रहा है आरोपी लोगों से एनिडेस्क सॉफ्टवेयर के जरिए बैंक खाते से रकम की ठगी कर रहे थे। देश के कई हिस्सों से लोगों को ये आरोपी ठगी का शिकार बना चुके थे।




