CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG ब्रेकिंग: अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान

BIG ब्रेकिंग: अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान
Share

 जशपुर :छत्तीसगढ़ के  मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी  हैं,  मुख्यमंत्री ने धान के अंतर राशि देने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों के खाते में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगे।

दरअसल किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री ने तामामुंडा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया जायेगा। इस घोषणा से जिलेवासियों को न्याय के लिए दूर तक नहीं भटकना होगा। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।



Share

Leave a Reply