BIG BREAKING: राजधानी में घूम-घूम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 गिरफ्तार
रायपुर: आईपीएल 2021 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर चल रहे मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों को थाना पंडरी क्षेत्र में महंगी बी.एम.डब्ल्यू. कार में सवार होकर घूम - घूम कर मोबाइल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था कि टीम के सदस्यों ने पकड़ा। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। टीम के सदस्यों ने विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों को एप के माध्यम से लाइन लेकर ऑनलाइन लाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों ने एप के माध्यम से लाइन लेकर ओंलाईन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घूम - घूम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक सी जी/04/एन डी/5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/13/ए ई/3010 कीमती लगभग 7 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल को सट्टा संचालित करने के लिए बनाए गए आई.डी. में जमा 6 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी किशन अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अवनि ग्रीन दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।
-विकास अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी उमा डेयरी के बाजू गुढ़ियारी रायपुर। राहुल अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड वृंदावन टाॅवरपास भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार हैं ।




