BIG BREAKING : रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली एक युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर | राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है | लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया है । बताया जा रहा है कि लाश तीन से चार दिन पुरानी है और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। चोट के निशान को देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर लाश फेंक दी है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।
मिली जाानकारी के अनुसार मामला GRP थाना इलाके का है, जहां रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अज्ञात युवक की लाश मिली है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।





