CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING: ATM टेंपरिंग कर पैसे निकालने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 लाख कैश के साथ 2 गिरफ्तार

BIG BREAKING: ATM टेंपरिंग कर पैसे निकालने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 लाख कैश के साथ 2 गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में ATM टेंपरिंग कर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, गिरोह के 2 सदस्य पकड़े गए हैं। इस गिरोह ने प्रदेश के कुल 17 ATM को निशाना बनाया था और लगभग 4 लाख रुपए कैश निकाल लिए थे। इस मामले का खुलासा तब हो पाया है जब गिरोह के लोगों ने सूरजपुर के 3 ATM से पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 4 लाख कैश और औजार बरामद किया है।


सूरजपुर में 3 एटीएम से पैसे निकाले
दरअसल आरोपियों ने 12 अगस्त की रात को विश्रामपुर एटीएम से 10 हजार रुपए, सूरजपुर स्थित एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपए टेंपरिंग(छेड़छाड़) करके निकाल लिए थे। इसके अलावा इसी रात को आरोपियोंने सिलफिली स्थित एसबीआई एटीएम से भी टेंपरिंग कर 40 हजार रुपए निकाल लिए थे। इसपर जयनगर, विश्रामपुर और सूरजपुर के थानों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए।


UP और गौरेला के रहने वाले हैं
पुलिस ने जांच शुरू की और टीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और मुखबिर की भी मदद ली। जिसके बाद गिरोह के 2 सदस्य मोहम्मद रसीद अली और मोहम्मद अतिक को गिरफ्तार कर लिया है। रासीद अली यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। वहीं मोहम्मद अतिक गौरेला का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।


2 और आरोपियों की भी तलाश जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एटीएम मशीन में फंसाकर पैसा निकालने वाली चिमटी, कटर, घटना में इस्तेमाल कार व 9 हजार रुपए कैश जब्त किया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में फरार 2 अन्य आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।


इन जगहों पर भी की टेंपरिंग
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सूरजपुर के 3 एटीएम से 60,000 के अलावा मनेन्द्रगढ़ के 2 एटीएम से 30500, बैकुंठपुर के 1 एटीएम से 40000, बिलासपुर के 6 एटीएम से 1,44,000, कोरबा के 3 एटीएम से 70,000, पेण्ड्रा के 1 एटीएम से 30,000 और रायपुर के 1 एटीएम से 10,000 रुपए टेंपरिंग कर निकाले हैं। आरोपियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिले में स्थित कुल 17 एटीएम से 3 लाख 84 हजार 5 सौ रुपए निकाले हैं। आरोपियों ने बताया कि इस रकम को अलग-अलग खातों में जमा करते थे। पुलिस ने मामले में संबंधित थानों को भी सूचित कर दिया गया है।

 



Share

Leave a Reply