BIG BREAKING : रायपुर में आज कल से दुगने मिले मरीज, 7 हुए स्वस्थ, देखे जिले की पूरी स्थिति
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 04 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 07 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 35 है। आज तक रायपुर में 157877 मरीजो की पहचान हुई है और 154706 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 52 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 385 है | आज प्रदेश में 28626 टेस्ट हुए है |




