BIG BREAKING: कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, इतने रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल.....
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में कई रियायतों का प्रस्ताव था। सबसे अहम प्रस्ताव पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का था, इसे स्वीकार कर लिया गया। पेट्रोल पर 1 फीसदी VAT कम किया गया है और डीजल में 2 फीसदी VAT कम किया गया है। इससे राज्य के खजाने पर 1 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एक और अहम फैसला कैबिनेट ने किया। इसमें पूरे राज्य के स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी। अभी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल रहे थे। फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत में 78 से 90 पैसे और डीजल की कीमत में प्रति लीटर करीब 1.44 रुपए कमी आएगी।
पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली कमी के बाद अब राजधानी में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92 रुपए प्रति लीटर बेचा जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रस्ताव सभी पड़ोसी राज्यों में VAT की दर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में इस समय पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 93.86 रुपया प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। पड़ोसी राज्यों में उत्तर प्रदेश और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमतें यहां से अधिक हैं। जबकि डीजल के मामले में केवल महाराष्ट्र और आंध्र-तेलंगाना में कीमतें छत्तीसगढ़ से अधिक हैं।
ऐसे में विभाग ने 5 से 7 रुपए तक कटौती का प्रस्ताव दिया है। तर्क है कि इससे कीमतें पड़ोसी राज्यों की न्यूनतम कीमतों के आसपास हो जाएंगी। इसकी वजह से अंतरराज्यीय परिवहन में लगे वाहन छत्तीसगढ़ में अधिक तेल भराएंगे। वहीं सीमावर्ती जिलों के लोग सस्ते तेल की तलाश में पड़ोसी राज्यों में नहीं जाएंगे। इस तरह तेल की खपत बढ़ने से टैक्स कम करने का साइड इफेक्ट कमजोर होगा।




