BIG BREAKING : राखी त्यौहार के ठीक पहले राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा, पढ़े पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 7 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 48 है। आज तक रायपुर में 157840 मरीजो की पहचान हुई है और 154653 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 74 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 34 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 897 है | आज प्रदेश में 23287 टेस्ट हुए है |





