CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING: माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा, दूध पीने की जिद कर रहे बेटे को जमीन पर जोर से पटका

BIG BREAKING: माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा, दूध पीने की जिद कर रहे बेटे को जमीन पर जोर से पटका
Share

कोरबा जिले से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गुस्साई मां ने दूध पीने की जिद कर रहे अपने 3 साले के मासूम को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया गया है कि शहर के सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में रहने वाली प्रमिला का 3 साल का बेटा सात्विक राव अपने मां प्रमिला से दूध पीन के लिए जिद कर रहा था। उसकी मां प्रमिला ने कुछ देर तक उसे खिलाती रही, समझाती रही। फिर भी बच्चा रोता रहा, तब गुस्साई प्रमिला ने सात्विक को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद घरवालों ने देखा कि सात्विक जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन सात्विक को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


प्रमिला की मानसिक हालत ठीक नहीं
जिस वक्त प्रमिला ने बच्चे को पटका उस वक्त उसका पति घर पर नहीं था। उस दौरान प्रमिला के सास-ससुर ही घर पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 2014 से प्रमिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी वजह से प्रमिला के परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं। फिर भी अब तक उसकी हालत में सुधार नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया है कि जमीन पर पटकने के चलते सात्विक के कान में काफी छोटें आई थीं। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस प्रमिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करेगी।



Share

Leave a Reply