BIG BREAKING : रायपुर में अब पांच सौ से कम एक्टिव मरीज बचे, 43 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, आज इतने की हुई मृत्यु
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 24 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 40 कुल 43 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज 1 मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3124 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 491 है। आज तक रायपुर में 156987 मरीजो की पहचान हुई है और 153372 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।




