BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फिर आईपीएल मैच के दौरान कार में बैठकर सट्टा खिला रहे सटोरी हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | कार बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार की रात 9 बजे हैदराबाद व कोलकाता मैच में सट्टा लिखते चार लोगों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके पास से हजारों रुपयें नगदी सहित लेपटॉप,पैनड्राईव एंव मोबाईल फोन जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने उद्योगभवन के पास काशीरामनगर में मुखबिर की सूचना पर कवेटा कार क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 9922 में बैठकर सट्टा खिलाते घेराबंदी कर अविनाश दौलातानी 28 वर्ष एवं अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 55 हजार 8 सौ 80 रुपयें नगदी एवं एक लेपटाप,पेनड्राईव सहित मोबाईल रजिस्टर जब्त किया है। पकड़े गये चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 (क) के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. अविनाश दौलतानी पिता वरियाल दास उम्र 28 साल निवासी शैलेन्द्र नगर कोतवाली रायपुर।
02. विजय परपयानी पिता भीष्म लाल उम्र 42 साल निवासी कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर।
03. नवीन चावला पिता आर के चावला उम्र 24 साल निवासी तेलीबांधा रायपुर।
04. निखिल गोविंदानी पिता देवीदास गोविंदानी उम्र 24 साल निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर।
05. उमेश राजवानी पिता नानचंद राजवानी उम्र 23 साल निवासी गली नंबर 06 तेलीबांधा रायपुर।
06. अश्वनी माखीजा पिता हरीश माखीजा उम्र 24 साल निवासी गली नंबर 06 तेलीबांधा रायपुर।




