BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले इतने कोरोना मरीज, 26 हुए स्वस्थ, 1 की हुई मृत्यु, देखे जिले का पूरा विवरण
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 16 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 07 और होम आइसोलेशन से 19 कुल 26 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज 01 मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3136 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 226 है। आज तक रायपुर में 157488 मरीजो की पहचान हुई है और 154126 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 333 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला राजनांदगांव से सर्वाधिक 35 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 342 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4016 है | आज प्रदेश में 40836 टेस्ट हुए है |





