BIG BREAKING : रायपुर में मिले इतने मरीज, 33 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, देखे कितने बचे है एक्टिव मरीज
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 13 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 2 और होम आइसोलेशन से 31 कुल 33 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3130 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 221 है। आज तक रायपुर में 157124 मरीजो की पहचान हुई है और 153773 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।





