CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING: सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

BIG BREAKING: सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया
Share

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई की सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है. सुलोचना संपूर्ण प्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी थी जो दिल्ली में आयोजित हुई डेजल इंटरनेश्नल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल हुई थीं. डेजल इंटरनेशनल संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के विभिन्न प्रदेशों की मॉडल शामिल हुई थी. छत्तीसगढ़ से सुलोचना हिरवानी भी शामिल हुई थीं. प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई थी और वह सभी में अव्वल रहीं. इसके अलावा उन्हें बेस्ट फिटनेस के अवार्ड से अलग सम्मानित किया गया.

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना हिरवानी ने इस सफलता का श्रेय अपने पति अमित हिरवानी सहित अपने माता-पिता और संपूर्ण प्रदेशवासियों के स्नेह को दिया है. सुलोचना ने इस कॉन्टेस्ट का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जब सब अंग्रेजी में बात कर रहे थे, उस समय उन्होंने अपनी मातृभाषा हिंन्दी को ही चुना और हिन्दी में ही हर सवालों का जवाब दिया.

मिजेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना ने कहा कि सबसे कठिन और चुनौती पूर्ण टेलेंटेड राउंड रहा था, जब उन्होने एक हिंदी गाना गाकर अपनी योग्यता प्रदर्शित की थी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी काफी टेलेन्ट है लेकिन वह बाहर नहीं आ पाता, इसलिए वो प्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए जल्द एक प्रतियोगिता आयोजित करना चाहती हैं ताकि उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके



Share

Leave a Reply