BIG BREAKING: सिक्ख युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन से छग सिक्ख समाज में जबरदस्त आक्रोश
रायपुर: जम्मू कश्मीर सहित पूरे भारत में मुस्लिम समाज द्वारा सिक्ख समाज की बेटियों लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवकों के साथ जबरन विवाह करवाने का विरोध छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने भी किया है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर की सिक्ख युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन कर जबरन विवाह करने का मामला सामने आया है। अनेक सिक्ख परिवारों की बेटियों को मुस्लिम समाज के युवक डरा-धमका कर बहला-फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह कर पूरे परिवार को प्रताड़ित करते है। जिससे पूरे भारत के सिक्कों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर दिल्ली सहित पूरे भारत में सिक्ख समाज विरोध प्रदर्शन, रैली कर सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यक सिक्ख युवतियों के साथ जबरन दबाव पूर्वक धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवकों द्वारा विवाह करने के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। इनमे हिंदू एवं ईसाई समाज की युवतियां भी शामिल हैं जो मुस्लिम समुदाय के इस जबरन विवाह से प्रताड़ित हैं।
मुस्लिम समाज के व्यक्तियों द्वारा सिक्ख समाज की बेटियों के साथ इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सैनी, सुखदेव सिंह मेहरा, इंदरवीर सिंह कोहली सहित सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसे अपराधी तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करें। छत्तीसगढ़ का सिक्ख समाज इस तरह की अपराधिक कार्यवाही से बहुत आक्रोशित है।




