BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ईडी की बड़ी कार्रवाई : पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस कार्यालय भी अटैच

 ईडी की बड़ी कार्रवाई : पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस कार्यालय भी अटैच
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है। इस कार्रवाई में सुकमा स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन को भी जब्त किया गया है, जो लखमा परिवार के स्वामित्व में बताया गया है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि हरीश लखमा ने आबकारी घोटाले से प्राप्त अवैध धन को अचल संपत्तियों और बैंक खातों में निवेश किया था। जब्त की गई संपत्तियों में महंगी भूमि, भवन और बैंक बैलेंस शामिल हैं।

गौरतलब है कि कवासी लखमा पहले से ही आबकारी घोटाले में जेल में बंद हैं। अब उनके बेटे की संपत्ति पर की गई इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। यह देश का पहला मामला है जब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय को ईडी ने अटैच किया है।

बीजेपी ने इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Share

Leave a Reply