CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी ठगी : कोरोना मरीज के साथ प्रधानमंत्री योजना के नाम पर बड़ी ठगी

बड़ी ठगी : कोरोना मरीज के साथ प्रधानमंत्री योजना के नाम पर बड़ी ठगी
Share

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसिंवा थाना में एक कोरोना मरीज शिक्षिका के साथ प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।

दरसल सरसिंवा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अनुजा भारतद्वाज कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थीं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बाद पहुँच गई थी। इनमे मोबाईल नम्बर पर एक अज्ञात नम्बर से फोन आया और व्यक्ति ने कहा आप कोविड के मरीज थे तो आपको प्रधानमंत्री योजना के तहत आपके फोन पे से 5 हजार रुपए का रिवार्ड मिल रहा है। साथ ही पूरा प्रोसेस पूर्ण करने के बाद आपको रिफंड कर कंपनी के तरफ से 5 हजार अतिरिक्त के साथ वापस किया जाएगा। जालसाज के झाँसे में आकर शिक्षिका ने उनके बताए अनुसार प्रोसेस कर अपने अकाउन्ट से फोन पे के माध्यम से उनके पास 4,999/- पे कर दिया और अपने अकाउन्ट की पूरी जानकारी फ्रॉडकर्ता को दे दी।

इसके बाद शिक्षिका के अकाउंट से 9000 नौ हजार रुपए कट गए। फिर देखते ही देखते शिक्षिका के अकाउंट से लगभग 85 हजार रुपये गायब हो गया। शिक्षिका फिर समझ गई कि उनके साथ ठगी हुई है। उस अनजान नम्बर पर बात कर अपनी रकम वापिस करने की बात कहीं पर फ्राडकर्ता पैसा वापस नहीं किया। जिसके बाद ठगी का शिकार हुई शिक्षिका शिकायत करने सरसींवा थाना पहुंची और अपनी आप बीती घटना को अवगत कराते मामला दर्ज कराया। जिस पर मामले की गंम्भीरता को देखते हुए प्रभारी राजेश साहू ने तत्काल कार्यवाही करते घटना की पूरी जानकारी सायबर टीम को दी सायबर टीम की मदद से शिक्षिका को 83 हजार रुपए उसके अकाउंट में वापस कराया। शिक्षिका ने सरसिंवा थाना प्रभारी और सायबर सेल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया.थाना प्रभारी ने ऐसे फ्राडकर्ताओं के झांसे में न आने की बात कही है।



Share

Leave a Reply