CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में बड़ा गैंगवार: आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर विवाद, रात-भर हुई मार-पीट और तोड़-फोड़

छत्तीसगढ़ में बड़ा गैंगवार: आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर विवाद, रात-भर हुई मार-पीट और तोड़-फोड़
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गैंगवार का मामला सामने आया है, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो युवकों के बीच आपसी रंजिश के मामले ने गैंगवार का रूप ले लिया। दोनों युवकों के गुटों ने पहले एक-दूसरे के घर जाकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इसके बाद एक गुट ने गोविंद नगर में खड़ी करीब 20 गाड़ियों को तोड़ दिया। पुलिस ने अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में पुराने विवाद में कल दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। गोविंद नगर में रहने वाले विकास श्रीवास व इस्माइल खान का कुछ दिन पहले मामूली बात पर विवाद हुआ था। बुधवार को इस्माइल अपने साथियों के साथ विकास श्रीवास के घर पहुंचा। वहां उसने मारपीट शुरू कर दी, जिसे मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर के बचाया। बताया जाता है कि इस्माइल आदतन अपराधी हैं और उसका पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड भी है। मोहल्लेवालों ने पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद इस्माइल और उसके साथी वहां से भाग गए।
बाद में विकास श्रीवास भी अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने की नीयत से इस्माइल के घर में अपने साथियों के साथ पहुंचा। पर इस दौरान इस्माइल फरार हो गया। इस्माइल को न पा कर विकास श्रीवास व उसके साथियों ने उसके घर मे तोड़फोड़ कर दी।


10 मोटरसाइकिल से आए युवक
इसका बदला लेने देर रात इस्माइल ने अपने साथियों को इकट्‌ठा कर तलवार, कुल्हाड़ी, रॉड आदि हथियारों से लैस हो कर गोविंद नगर मोहल्ले में हमला बोल दिया। कई गाड़ियों पर तलवार, रॉड से हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग डर के मारे घरों में ही दुबके रहे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उत्पातियों को दौड़ाया। पुलिस को देख कर उत्पाती हथियार फेंककर भाग निकले, जिनका पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया। तोड़फोड़ का सीसीटीवी भी मिला, जिसमें बदमाश कई गाड़ियों में हथियारों से लैस हो कर आते व तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि बदमाश सिर्फ तोड़फोड़ करने में ही सफल रहे, पुलिस के पहुंचने के कारण कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही टल गई।


10 गिरफ्तार, कई की तलाश
पुलिस ने इस्माइल की मां की रिपोर्ट पर विकास श्रीवास सहित अन्य युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं विकास श्रीवास की रिपोर्ट पर इस्माइल, संजू समेत अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं करीब 20 और युवकों की तलाश जारी है।



Share

Leave a Reply